{"_id":"70f870b24ddb3fce01895895cffe9aa7","slug":"the-first-step-to-success-moral-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सफलता का पहला कदम मनोबल विकास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सफलता का पहला कदम मनोबल विकास’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रज्ञापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के
विज्ञापन
तत्वावधान में आयोजित तनाव मुक्त शिविर में वक्ताओं द्वारा खुशहाल रहने को
लेकर टिप्स दिए गए।
बूंदाबांदी के चलते जीआईसी मैदान के स्थान पर गांधी भवन में हुए शिविर में मौजूद राजस्थान के माउंटआबू से आई ब्रह्माकुमारी डा. प्रभा ने कहा कि सफलता के लिए धन, तन, जनबल के स्थान पर मनोबल की आवश्यकता होती है। कहा गया है कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।
कहा कि कभी भी मनोबल कमजोर न होेने दे जब मनोबल कमजोर नहीं होगा, तो तनाव कभी हावी नहीं होगा। जब तनाव नहीं होगा तो खुशहाल रहेंगे, पर अपने व्यवहार और विचारों को भी संयमित रखना होगा। अपनी सोच सकारात्मक और नम्रता के साथ सादगी को भी अपनाना होगा, तभी पूरी तरह से खुशहाली की ओर बढ़ेंगेे।
इस मौके पर डीडीओ श्रीनिवास मिश्रा, वीके मंजू, मंडी सचिव नीलिमा, बीके मालती, आलोक श्रीवास्तव, राजन आदि मौजूद थे।