फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first road Park vehicle on raised

शहर में पहली बार सड़क पर पार्क वाहन उठाए

Mon, 04 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Mon, 04 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The first road Park vehicle on raised
सड़कों के किनारे वाहन पार्क कर शांपिग करने जाने वालों पर यातायात पुलिस की टेढ़ी हो गई है। शहर में पहली बार सड़कों पर पार्क वाहनों को क्रेन से उठाया गया। जिसको लेकर यातायात निरीक्षक एवं कर्मियों से लोगों की नोकझोंक भी हुई। इसके कुछ देर बाद वाहनों का उठाने का सिलसिला बंद हो गया। काफी देर तक इसको लेकर सिनेमा रोड पर गहमा गहमी रही जिसके कारण जाम भी लगा । उधर, जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि जिन सड़कों पर यातायात ज्यादा है वहां पर वाहनों की पार्किग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि डीएम ने दो दिन पूर्व सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने को कहा था। उन्होंने इस ओर 3 या 4 जनवरी से अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए थे। डीएम ने कहा था कि शहर की मुख्य सड़कों के दोनों किनारे दुकानदारों, टेंपो और वाहनों द्वारा लगातार अतिक्रमण किए जाने के कारण धुएं से लोगों को परेशानी हो रही है। सरकुलर रोड, कैनाल रोड पर बालू मौरंग,घंटाघर रोड पर वाहनों के खड़े होने से अतिक्रमण बढ़ रहा है । कलेक्ट्रेट गेट से लखनऊ की ओर जाने वाली सड़क के किनारे छोटे-छोटे जनरेटर से अतिक्रमण कर उसके धुएं से समस्या हो रही है इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रविवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल अपनी टीम एवं वैकल क्रेन को लेकर शहर की सबसे व्यस्त रोड सिनेमा रोड पहुंचे और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों का हटवाना शुरू किया। इसके बाद सभी को सड़कों पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed