फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first rain - splash - disguise in disguise

पहली बारिश में छई-छप-छई

Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The first rain - splash - disguise in disguise

चिपचिपी गर्मी में सुस्त बारिश ही सही, पर मंगलवार की

विज्ञापन
सुबह जब बारिश हुई तो सड़कों के साथ-साथ जलभराव में व्यवस्थाएं भी डूबती नजर आईं। पिछले कई दिनों से बारिश की राह ताक रहे लोगों को मंगलवार की सुबह आए बादलों ने निराश नहीं किया।

काले बादलों को घिरता देख लोग पहले से ही कयास लगाने लगे थे कि आज यह निराश नहीं करेंगे और कुछ ही देर बाद ऐसा हुआ भी। काले बादलों ने जब बरसना शुरू किया तो धरती की तपिश तो बहुत ज्यादा कम नहीं कर पाए, पर शहर की कुछ सड़कें तकरीबन पौन घंटे हुई बारिश को भी बर्दाश्त नहीं कर पाईं।

जिसके बाद पहले गली भरी और उसके बाद शहर के मुख्य मार्ग पानी में डूबते चले गए। रुक रुक कर हुई बारिश ने ही व्यवस्थाओं को पूरी तरह से आइना दिखा दिया। तकरीबन पौन घंटे हुई बारिश से जहां 19 मिलीमीटर पानी बरस गया, वहीं झमाझम हुई मौसम की पहली बारिश ने नगर पालिका के दावों और व्यवस्थाओं की भी पोल खोलकर रख दी है।

शहर में बरसे पानी से सड़कें तालाब बन गईं, जिससे पैदल तो पैदल जलभराव के कारण सड़कों पर वाहनों को भी निकालने में पसीना आ गया। सड़कों को नदी समझ पार करने वाले शहरवासियों ने कहा कि पहली बारिश में व्यवस्थाएं धुलकर सामने आ गई हैं।

तीन से चार दिन वाली बारिश में शहर का हाल क्या होगा ,अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। इधर, पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी और एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता का कहना है कि अभी कुछ समय पूर्व ही नाला सफाई का कार्य शहर में चला था। यदि अब भी शिकायतें आ रही हैं तो इस तरफ दिखवाया जाएगा।

महाराज सिंह पार्क के ठीक सामने बारिश के बाद तालाब बनी मुख्य सड़क पर एक बच्चा साइकिल चलाते हुए यह कहने से नहीं चूका कि सड़क पर तो उसने खूब साइकिल चलाई, आज तालाब में साइकिल चलाने का सपना सच हो गया। इधर तालाब बनी सड़क पर तब तक कोई निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाया, जब तक उस पर पानी कम नहीं हुआ।

सिनेमा रोड- डा. सलीम गली के समक्ष, समय-8.10 बजे। बारिश के बाद का हालात बद से बदतर दिखे। मुख्य चौड़ी सड़क से पानी से लबालब दिखी। आने जाने वाले लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सुबह-सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा होने पर जहां लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया तो वहीं पालिका के जिम्मेदारों का जमकर कोसा।

नुमाइश चौराहा में भी जलभराव की स्थिति बद से बदतर दिखी। जलभराव में ही जहां ठेले पर खाना बनाने वाले अपनी दुकान सजाते दिखे, वहीं देसी शराब के ठेके तक भी शौकीन पैंटों को ऊपर तक चढ़ा सुबह-सुबह शराब के ठेके तक पहुंचे। कुल मिलाकर इन दुकानदारों ने भी कहा कि असल पानी तो यही बरसा है भइया, जहां से गुजरने पर मुंह से निकलता है हाय दइया।

सिनेमा चौराहा। समय आठ बजकर 35 मिनट। जलभराव की विषम परिस्थितियों से शहर का मुख्य चौराहा सिनेमा चौराहा भी नहीं बच सका। आलम यह रहा कि गड्ढे युक्त सड़क पर जलभराव होने से दुर्घटनाओं का सबब सड़क बन गई और कई लोग रिक्शे व बाइकों से गिरते-गिरते बचे।

यहां भी लोगों ने पालिका व पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों से अपनी शिकायत दर्ज कराई। लोगों ने कहा कि मुख्य चौराहे पर गड्ढे पिछले काफी समय से दुर्घटनाओं को दावत दे रहे थे, पर अब नालों की सफाई न होने से एक बारिश में ही व्यवस्थाओं की सारी कलई खुलती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed