{"_id":"d6d549e72270f2cd5a961df71a462ab3","slug":"the-fifth-day-of-the-hunger-strike-continued-sena-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी जारी रहा शिवसेना का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी जारी रहा शिवसेना का अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा
विज्ञापन
लगाने समेत कई मांगों को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट में अनशन
पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
अनशन पर बैठे राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि शिवसैनिकों द्वारा पिछले पांच दिनों से कलक्ट्रेट परिसर में अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं, पर मांगे मानना तो दूर अब तक कोई जिम्मेदार पहुंचा ही नहीं।
कहा कि पिछले काफी समय पूर्व से जिला प्रशासन से मांग की जा रही कि कोतवाली शहर में सुरक्षित रखी गई नेता जी की मूर्ति को स्थापित कराया जाए। अब जबकि किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है, इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम इस ओर नहीं उठाया जा रहा है।
कहा कि संस्कृति विभाग की अनुमति भी काफी समय पहले मिल चुकी है। इसके अलावा अस्पताल चौराहे के पास पालिका द्वारा भूमि पहले से ही आवंटित की जा चुकी है, इसलिए प्रशासन जल्द इस ओर कदम आगे बढ़ाकर नेता जी की मूर्ति को अस्पताल चौराहे पर स्थापित करवाए। अन्यथा शिवसेना पदाधिकारी आंदोलन को विवश होंगे।
कहा कि अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन द्वारा मूर्ति की स्थापना नहीं करा दी जाती है। इस मौके पर अजय प्रताप सिंह, दीपू पाल, राजकुमार अर्कवंशी, अगेश पाल, राम सिंह पाल, अनंतराम पाल, राविंसन, सुनील सिंह सोमवंशी, हर्षित श्रीवास्तव, जयराम अर्कवंशी, राकेश पाल और राजवीर पाल आदि मौजूद थे।