फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The festive spirit was visible on Sampoorna Samadhan Diwas

Hardoi News: संपूर्ण समाधान दिवस पर नजर आई त्योहार की खुमारी

Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 18 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The festive spirit was visible on Sampoorna Samadhan Diwas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। संपूर्ण समाधान दिवस पर होली के त्योहार की खुमारी का असर दिखाई दिया। शनिवार को होली का अवकाश होने से सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कम संख्या में शिकायतकर्ता आए। तहसील सदर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अध्यक्षता की। वहां पर 26 शिकायतों को दर्ज किया गया।
तहसील सदर सभागार में दोपहर 12:30 बजे तक दो ही शिकायतकर्ता आए थे। जिसके बाद अन्य शिकायतकर्ता आए, जिसमें थाना बघौली के मसीत निवासी आशेंद्र प्रताप सिंह ने दिए शिकायती पत्र में गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी और 10,000 रुपये लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

ऐसे ही बावन के भज्जापुरवा निवासी अजच और अनमोल त्रिपाठी ने आवास दिलाए जाने की मांग की है। अन्य फरियादियों ने भी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
डीएम ने शिकायतों को सुनने के साथ ही अधिकारियों से कहा कि मांग से जुड़े शिकायती पत्रों पर समय से जांच कर ली जाए। पात्रता में आने वाले परिवारों को शामिल कराते हुए लाभान्वित कराएं। अपात्र होने की दशा में भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। भूमि विवाद से जुड़े शिकायती पत्रों पर कहा कि न्यायालय में लंबित वादों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए और दोबारा कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। एसडीएम एसके मिश्रा, तहसीलदार समेत अधिकारी मौजूद रहे। सवायजपुर में तहसीलदार विनीत सिंह ने शिकायतों को सुना। 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें एक शिकायत का निस्तारण किया गया। नायब तहसीलदार अनेक सिंह, राजेश कुमार, भरखनी बीडीओ अशोक दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed