फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fate of the MLC candidates for the teachers' and graduates' constituencies will be sealed in the ballot boxes today.

Hardoi News: शिक्षक और स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में आज होगा कैद

Thu, 22 Oct 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The fate of the MLC candidates for the teachers' and graduates' constituencies will be sealed in the ballot boxes today.
फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद
हरदोई। लखनऊ खंड के शिक्षक और स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों का भाग्य आज मतपेटियों में कैद हो जाएगा। जिले में 20 मतदान केंद्रों पर स्नातक एमएलसी के लिए 47,875 मतदाता और शिक्षक एमएलसी के लिए 6,482 मतदाता मताधिकार करेंगे। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मतदान कराने के लिए बृहस्पतिवार को जीआईसी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की गई। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 47 मतदेय स्थलों पर होगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन पर मतदाताओं को क्षेत्रवार संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय, एसपी एके मीणा, एडीएम दीपाली भार्गव की देखरेख में जीआईसी में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। पोलिंग पार्टियों ने चुनाव सामग्री का मिलान किया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को वहीं पर आवंटित किए मतेदय स्थल/मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षा बंदोबस्त के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद कर जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सकुशल कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित किया जाए। आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
---
मतदान के लिए ये मान्य हैं दस्तावेज
एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या अन्य निजी औद्योगिक घरानों की तरफ से अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान-पत्र, सांसदों, विधायकों व पार्षदों को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक जिस शैक्षणिक संस्था में कार्यरत हो उस संस्था से जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय से जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी से जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड मान्य होगा।

---
मतदाताओं को मिलेंगे प्रत्याशी के फोटोयुक्त मतपत्र
एमएलसी चुनाव में आज होने वाले मतदान में मतदाताओं को मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टी के माध्यम से मिलने वाले मतपत्र में प्रत्याशियों के नाम के साथ फोटो भी होंगे।

---
सभी बोर्ड और परिषदीय स्कूलों में आज अवकाश
एमएलसी चुनाव में आज होने वाले मतदान के दृष्टिगत जिले के सभी बोर्ड और परिषदीय स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीएम राहुल पांडेय के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड के सभी स्कूलों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है।

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

फोटो-01- जीआईसी में स्नातक एमएलसी चुनाव की ड्यूटी लेते मतदान कार्मिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed