फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The farmer put troubled debt hanging

कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
The farmer put troubled debt hanging
आत्महत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

संडीला।  कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मजरा सांक गांव में एक व्यक्ति ने कर्ज अदा न कर पाने के कारण परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


बताते हैं 45 वर्षीय राजकुमार ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब छ: वर्ष पूर्व 25 हजार रुपये का कर्ज भैंस पालने के लिए लिया था। वह कर्ज अदा न कर सका। कर्ज की रकम अब 60 हजार रुपये हो गई थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही तहसील से वसूली की आरसी जारी हुई थी। जिससे वह परेशान हो गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसने अपने घर की कोठरी में बेटी के दुपट्टे से छत में लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब कोठरी में जाकर परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। गांव वालों ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाल उमाशंकर उत्तम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजकुमार की एक पुत्री पीलिया से पीड़ित है। जिसका इलाज कराने का आश्वासन कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने दिया। उसके पास एक बीघा जमीन है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed