{"_id":"587e622c4f1c1b233aeff8be","slug":"the-farmer-put-troubled-debt-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मजरा सांक गांव में एक व्यक्ति ने कर्ज अदा न कर पाने के कारण परेशान होकर अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
बताते हैं 45 वर्षीय राजकुमार ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब छ: वर्ष पूर्व 25 हजार रुपये का कर्ज भैंस पालने के लिए लिया था। वह कर्ज अदा न कर सका। कर्ज की रकम अब 60 हजार रुपये हो गई थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही तहसील से वसूली की आरसी जारी हुई थी। जिससे वह परेशान हो गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे उसने अपने घर की कोठरी में बेटी के दुपट्टे से छत में लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
जब कोठरी में जाकर परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। गांव वालों ने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाल उमाशंकर उत्तम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजकुमार की एक पुत्री पीलिया से पीड़ित है। जिसका इलाज कराने का आश्वासन कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने दिया। उसके पास एक बीघा जमीन है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्रियां व दो पुत्र हैं।