फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The exercise reached its destination, Hajipur of Bharawan got a new name Siyarampur.

Hardoi News: कवायद को मिला मुकाम, भरावन के हाजीपुर का सियारामपुर नया नाम

Sat, 31 Jan 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The exercise reached its destination, Hajipur of Bharawan got a new name Siyarampur.
फोटो-29-गांव का नाम बदलने पर बुजुर्गाें को मिठाई ​खिलाते भाजपा नेता सुनील तिवारी। संवाद
हरदोई। भरावन विकास खंड के राजस्व ग्राम हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर कर दिया गया है। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने यह मामला जिला पंचायत में उठाया था। जिला पंचायत में भी नाम बदलने का प्रस्ताव पारित हो गया था। इसके बाद प्रस्ताव शासन भेजा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न औपचारिकताओं के बाद अब नाम परिवर्तन पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

भरावन विकास खंड के हाजीपुर की भूमि प्रबंधक समिति ने चार अक्तूबर 2024 को एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि हाजीपुर की कुल जनसंख्या 1,118 है। इनमें एक भी व्यक्ति मुस्लिम नहीं है। गांव में कुल 209 परिवार हैं लेकिन कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं है। गांव का नाम बदलकर सियारामपुर रखे जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। इसके बाद नाम बदलने की मुहिम को स्थानीय निकाय क्षेत्र से एमएलसी और विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

29 अप्रैल 2025 को जिला पंचायत सदन की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव एमएलसी अशोक अग्रवाल ने रखा था। इसे सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया था। इससे संबंधित आख्या भी जिलाधिकारी के माध्यम से मंडलायुक्त और शासन को भेजी गई थी, तब से उक्त प्रस्ताव पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से भी अनुमोदन होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर रखे जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाम बदला तो गांव में बंटी मिठाई
भरावन। हाजीपुर का नाम बदलकर सियारामपुर किए जाने की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सुनील तिवारी ने दावा किया कि 18 दिसंबर 2022 को प्रधान गुज्जो देवी उर्फ आशा ने गांव का नाम बदलने का प्रस्ताव अपने लेटर पैड पर लिखकर एमएलसी अशोक अग्रवाल को दिया था। इसके बाद चार अक्तूबर को भूमि प्रबंधक समिति ने प्रस्ताव पारित कर आगे बढ़ाया था। नाम बदले जाने पर सुनील तिवारी, विनायक दत्त त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मी नारायण, सदाशिव तिवारी ने खुशी जताई।



सियारामपुर की जनता को बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री योगी को ह्रदय से आभार। उन्होंने मेरे प्रस्ताव पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने के बाद गांव का नाम बदला है। सियारामपुर के लोगाें की तरफ से भी मुख्यमंत्री का आभार। -अशोक अग्रवाल, सभापति याचिका समिति विधान परिषद

फोटो-29-गांव का नाम बदलने पर बुजुर्गाें को मिठाई खिलाते भाजपा नेता सुनील तिवारी। संवाद

फोटो-29-गांव का नाम बदलने पर बुजुर्गाें को मिठाई खिलाते भाजपा नेता सुनील तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed