{"_id":"7e19be7edf4053dd63bfeaa041849245","slug":"the-enhanced-value-of-poetry-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता ने बढ़ाया कसबे का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता ने बढ़ाया कसबे का मान
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटियारी क्षेत्र की बालिका ने जिले का मान बढ़ाते हुए
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल
जीता है। कसबा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह की पुत्री कविता सिंह पतंजलि
योग पीठ हरिद्वार द्वारा संचालित आचकुलम शिक्षण संस्थान में कक्षा छह में
अध्ययनरत है।
योग एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में आचार्य कुलम के 29 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें कविता नेे प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता है। इसके अलावा पांच अन्य छात्र-छात्राओं ने भी गोल्ड मैडल जीता है।
कसबे के जीनियस पब्लिक स्कूल में कक्षा चार पास करने के बाद आचार्य कुलम की राज्य स्तरीय लखनऊ तथा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा हरिद्वार में उत्तीर्ण कर बीते सत्र में कविता का दाखिला पांचवीं कक्षा में हुआ था। शुरू से ही होनहार छात्रा ने पांचवीं की परीक्षा भी 78 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की थी।
कविता के बाबा राम सिंह यादव पूर्व में टीचर थे और स्वामी रामदेव की संस्था में किसान पंचायत के जिला प्रभारी के साथ ही योगा टीचर भी हैं। जिनके सानिध्य में कविता ने इस मुकाम को हासिल किया है।