फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Dream Event shows up Adishn

द ड्रीम इवेंट शो के लिए हुआ आडीशन

Mon, 18 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 18 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The Dream Event shows up Adishn

फ्रेंड्स ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित होने वाले

विज्ञापन
कल्चरल प्रोग्राम के लिए रविवार को आडीशन हुआ। जिसमें तमाम बच्चों ने डांस में हुनर को निर्णायकों के सामने रखा।

फ्रेड्स ग्रुप कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में द ड्रीम इवेंट शो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तारीख बाद में तय होगी, जिसमें जिले की प्रतिभाओं को डांस और गीत में हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। द ड्रीम इवेंट शो के लिए ही रविवार को बच्चों का आडीशन लिया गया। आडीशन में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जिसमें जूनियर वर्ग से इप्सिता, अधिराज, काव्या, भूमिका, अनुष्का, हर्षित, प्रिंस, कान्हा, प्रियंका, कनिष्का आदि रहीं, जबकि सीनियर वर्ग में कोमल, अंजली, संदीप, अभय, धीरेंद्र, निष्ठा, पूजा, शिखा, अरफाज आदि ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

निर्णायक की भूमिका में लखनऊ से आईं सोनालिका और अशफाक खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संस्था प्रबंधक मो. शफी खान ने बताया कि 21 मई को जूनियर व  सीनियर सिंगिंग का आडिशन होगा तथा डांस के फाइनलिस्ट चुने जाएंगे। इस दौरान मयंक, अमन, रंजीत, रेक्स, सिद्धेश्वरी, शशि व रूबी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed