फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The drains were cleaned by the firm selected in the tender held two years ago.

Hardoi News: दो साल पहले हुई निविदा में चुनी गई फर्म से करा दी नाले-नालियों की सफाई

Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The drains were cleaned by the firm selected in the tender held two years ago.
हरदोई। सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन, नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों ने पानी निकासी के लिए दो साल पहले हुई निविदा पर चुनी गई फर्म से ही काम करा डाला।
विज्ञापन


बिना निविदा कराए ही दो साल पुरानी फर्म पर न केवल नाले-नालियों की सफाई कराई गई, बल्कि जिम्मेदारों ने करीब 11 लाख का भुगतान भी कर दिया। नगरीय निकायों की ओर से पानी निकासी के लिए बरसात से पहले नाला-नालियों की साफ-सफाई कराई जाने की व्यवस्था है। नगर पालिका परिषद हरदोई की ओर से भी नाला-नालियों की भी साफ-सफाई कराई गई लेकिन, जलभराव से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की ओर से नाला-नालियों की साफ-सफाई के लिए दो साल पहले कराई गई निविदा में चयनित फर्म से ही बिना निविदा के ही चालू वित्तीय वर्ष में भी काम करा लिया गया। इतना ही नहीं जिम्मेदारों ने अधिकारियों को गुमराह करते हुए नाला-नालियों की साफ-सफाई पर करीब 11 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही ठेका सफाई कर्मियों की तैनाती के लिए भी निविदा नहीं कराई गई। ठेका सफाई कर्मियों की न तो निविदा कराई गई और न ही इनकी प्रतिदिन लगने वाले ड्यूटी के आदेश ही जारी किए जा रहे हैं। इससे भुगतान के समय बड़े घालमेल की आशंका भी जाहिर की गई है।



नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार नियम-कानून को भी ताक पर रख दे रहे हैं। ऐसा इससे लगता है कि शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए पिछले दो साल में हुई खरीदारी और मरम्मत और व्यय के अभिलेख भी नगर पालिका परिषद के प्रकाश व्यवस्था अनुभाग में नहीं हंै। इसका खुलासा बुधवार को डीएम एमपी सिंह की ओर से कार्यालय पर डाले छापे के दौरान हुआ।


नगर पालिका परिषद के कुछ अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है और कई अभिलेख तलब किए गए हैं। इनकी जांच कराई जाएगी और इसके बाद संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed