फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The drains are clean shovel rural

फावड़ा लेकर नालियां साफ कर रहे ग्रामीण

Mon, 12 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 12 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The drains are clean shovel rural
नाली की सफार्ई करते लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बरसोहिया। बावन ब्लाक के बरसोहिया गांव में आठ माह से सफाईकर्मी न होने के चलते गांव में गंदगी व्याप्त है। जब नालियां चोक होने और संक्रामक रोगों के फैलने के बाद ग्रामीण स्वयं नालियों की सफाई को विवश हो गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


लगभग 3900 आबादी वाले गांव बरसोहिया तहसील सवायजपुर से मात्र नौ किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे कटरा- बिल्हौर मार्ग पर स्थित है। गांव से लेकर जूनियर व प्राइमरी विद्यालय व साधन सहकारी समिति सहित सदर बाजार में गंदगी के अंबार लगे हैं। पंचायत चुनाव से पहले यहां तैनात सफाई कर्मी अखिलेश के अन्य जगह स्थानांतरित होने के बाद कोई सफाई कर्मी नहीं भेजा गया। घरों के बाहर अभी तक कूड़ा उठाने व झाड़ू आदि लगाने को ग्रामीण विवश थे। बुखार से एक बच्ची की मौत तक हो चुकी है, आधा दर्जन लोग इसकी चपेट में  हैं।
विज्ञापन


संक्रामक रोग फैलने से फावड़ा व तसला लेकर सफाई के लिए आगे आ गए हैं। ग्रामीण बैजनाथ पुष्कर, संतोष कुमार सिंह, सुमेश सिंह, रतन कुमार पाल ने बताया कि संक्रामक रोग फैलने से अब हम सफाई करने को विवश हैं। प्रधान व अन्य जिम्मेदारों से कई बार कह चुके हैं लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने अब नालियां साफ करके सिल्ट को बाहर निकालने का क्रम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रीना सिंह के अनुसार अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है। वहीं, खंड विकास अधिकारी बावन राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही डीपीआरओ को अवगत करा कर गांव में टीम लगा कर सफाई कराई जाएगी। सफाई कर्मी भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed