फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district will lose one million voters

जिले में कम होंगे एक लाख वोटर

Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
The district will lose one million voters
मतदाता

हरदोई। जिले में एक लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। चुनाव आयोग जिले की जनसंख्या के अनुपात में वोटरों की संख्या अधिक मान रहा है। अधिक वोटर दर्ज होने पर आयोग ने जिले के अधिकारियों से नाराजगी भी जताई है। इसके बाद से वोटरों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 2867 बीएलओ को घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन करने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 41 लाख है। जबकि आठ विधानसभा क्षेत्रोें में वोटरों की संख्या 27 लाख 84 हजार 396 है। आयोेग का मानना है कि जिले की आबादी के अनुपात में मतदाताओं की संख्या करीब एक लाख ज्यादा है।
विज्ञापन


बैठकों में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से इस पर आयोग नाराजगी भी जता चुका है। आयोग का मानना है कि जिले में या तो फर्जी मतदाता दर्ज हैं या फिर एक-एक वोटर का नाम कई-कई मतदाता सूचियों में दर्ज है। आयोग ने एक लाख नाम कम करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से जिले में वोटर लिस्ट का सत्यापन शुरू हो गया है। जिले भर में 2867 बीएलओ को सूचियों का सत्यापन करने के लिए लगाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि आयोग की आशंका कहीं न कहीं सही है उनके निर्देशों का पालन किया जा रहा है। 15 जुलाई के पहले एक पारदर्शी मतदाता सूची सभी के सामने होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed