{"_id":"687fcb6f4dbad82887097382","slug":"the-dispute-over-demanding-fare-in-a-private-bus-that-started-on-monday-escalated-on-tuesday-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134745-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ठगी का रुपया मंगवाने के लिए बैंक खाते देने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ठगी का रुपया मंगवाने के लिए बैंक खाते देने वाले तीन गिरफ्तार
Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। साइबर ठगी के लिए अपने बैंक खाते कमीशन के आधार पर उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाने की टीम ने मंगलवार शाम गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से तीन मोबाइल फोन, चार चेकबुक चार एटीएम कार्ड और एक कार बरामद की है।
साइबर ठग किसी को भी अपना शिकार बनाने के लिए किसी न किसी बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं। बैंक खाते उपलब्ध कराने के बदले में कमीशन भी दिया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के मुताबिक ठगी और धोखाधड़ी से संंबंधित रकम के लिए खाते उपलब्ध कराने वालों की जांच चल रही थी। यह जांच साइबर थाने की पुलिस कर रही थी।
सुरागों के आधार पर पुलिस ने कुशीनगर के पड़रोना थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी कुशल कुमार, बरेली के बहोड़ी थाना क्षेत्र के सिरसा फार्म बऊनागर निवासी विक्की और मध्यप्रदेश के इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गोरीनगर निवासी हर्ष मौर्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि यह तीनों अपने साथियों के साथ मिलकर लखनऊ और अन्य जिलों में काम करते हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग, गेमिंग एप के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से संबंधित धन खातों मेें भेजने के लिए यह लोग खाते उपलब्ध कराते थे। इसके बदले में कमीशन लेते थे।