{"_id":"58839b9d4f1c1bbb76efe8d5","slug":"the-disappearance-of-the-two-children-met-vidya-mandir-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिर के लापता दोनों बच्चे दिल्ली में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिर के लापता दोनों बच्चे दिल्ली में मिले
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
missing child returns
- फोटो : प्रतीकात्मक
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला विष्णुपुरी के सरस्वती बाल विद्या मंदिर के लापता छात्र दिल्ली में मिले। दिल्ली पुलिस की सजगता से परिजनों को बच्चोें के वहां पहुंचने की जानकारी मिली। हरदोई पुलिस और परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों बच्चों को दिल्ली में रह रहे उनके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी अवनीश त्रिवेदी का बेटा अभिनव त्रिवेदी (12) और सुभाष नगर निवासी रंजन गुप्ता का बेटा आश्रय गुप्ता (11) विष्णुपुरी स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में कक्षा छह के छात्र हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोनों स्कूल पढ़ने आए थे। छुट्टी के बाद दोनों घर नहीं पहुंचे थे। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस ने दोनों का सुराग नहीं लगा सकी थी। शनिवार को दोनों बच्चों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की सजगता से परिजनों को बच्चों के दिल्ली में होने की जानक ारी हुई। शुक्रवार सुबह अभिनव पिता की जेब से 2000 रुपये निकाल ले गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों कंपनी गार्डन पहुंचे थे।
जहां पर दोनों ने कहीं टहलने का प्लान बनाया। आश्रय का नानिहाल दिल्ली में है। उसने अभिनव को दिल्ली चलने को कहा था। दोनों स्कूल बैग लेकर ही रोडवेज बस से दिल्ली के आनंद बिहार बस अड्डे पर शनिवार सुबह पांच बजे पहुंचे थे। आश्रय को ननिहाल का पता नहीं मालूम था। इस पर दोनों स्कूल बैग लेकर इधर उधर टहल रहे थे।