{"_id":"5738cb9d4f1c1bfb15ac747d","slug":"the-development-of-the-ashram-would-dobia","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबिया आश्रम का होगा विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबिया आश्रम का होगा विकास
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने रविवार को अधिकारियों के साथ धौम्य ऋषि की तपोस्थली धोबिया आश्रम का भ्रमण किया। उन्होंने आश्रम के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अफसरों को दिए। आश्रम पहुंचे डीएम ने कहा कि यहां के जल स्रोतों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और परिसर के चारों ओर तार लगवाने के साथ मुख्य द्वार व बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए झोपड़ियां बनवाने के निर्देश वन विभाग को दिए। आश्रम में एक नलकूप चेकडैम तथा पुलिस चौकी बनाने का भी प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। स्रोत से निकलने वाले जल को गोमती तक ड्रेन बनाकर ले जाया जाएगा। आश्रम में साइकिल ट्रैक बनाने के अलावा बारादरी की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डा. अनु वार्ष्णेय ने कहा कि आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें और भोजन बनाने के लिए स्थान निर्धारित किया जाए। महंत स्वामी नारायणानंद, उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता, तहसीलदार सदर, डीएफओ, ग्राम प्रधान रघुनाथ सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन