{"_id":"5845b4b54f1c1be4594482bc","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-collision-of-quad-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
भरखनी। पचदेवरा थाना क्षेत्र में लकड़ी भर कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई ।उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी दीपक सिंह (28) पुत्र राजेश सिंह सोमवार को बाइक से कु र्रिया गांव गया था। गांव के निकट सामने से लकड़ी भरकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
वह हेलमेट नहीं लगाए था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि दीपक जयपुर की एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था, कुछ दिन पहले घर आया था। एक तीन साल की एक बेटी है।
विज्ञापन