फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of the two victims of the train

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Sun, 10 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 10 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला

विज्ञापन
समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बालामऊ रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां जम्मूतवी एक्सप्रेस में चढ़ रहे युवक का पैर फिसल गया।

इससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना संडीला कोतवाली क्षेत्र में क्रासिंग के पास हुई। यहां ट्रेन की चपेट में आकर महिला की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिलावरपुर निवासी अगने लाल उर्फ अन्नू (40) पुत्र नवल शनिवार को सुबह बालामऊ रेलवे स्टेशन पर पहुुंचा। इसी दौरान कानपुर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस चल दी।

वह ट्रेन में चढ़ने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी के दारोगा ओमप्रकाश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी।

 इस पर पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर काल की, पर कोई जवाब नहीं मिला। वे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे रामसिंह ने बताया कि उसके पिता पंजाब में काम करते थेे। वहां जाने के लिए चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे, इसी बीच यह हादसा हो गया।

उधर, संडीला कोतवाली क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के निकट शनिवार की सुबह 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed