{"_id":"fb868aea8ed11a59b1291e8b5845832c","slug":"the-death-of-a-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र में डीसीएम ने एक बालक को टक्कर
विज्ञापन
मार दी, जिसमेें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने
लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे सवा घंटे तक जाम में यात्री फंसे
रहे। आक्रोशित ग्रामीणाें ने कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सुरसा क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित ग्राम वैसापुर के निकट शुक्रवार की देर शाम हरदोई आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने गौरपुर निवासी छंगा के आठ वर्षीय पुत्र विमल को टक्कर मार दी, जिसमेें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणाें ने कई छोटे वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोग जाम मेें फंसकर बेहाल हो गए।
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा सड़क किनारे बैठा बकरी चरा रहा था। इसी बीच डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया, तब जाकर जाम खुल सका। इस दौरान करीब सवा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।