{"_id":"647ce12d7d1ba49a81081de4","slug":"the-dead-body-of-a-drowned-farmer-was-found-10-kilometers-away-hardoi-news-c-12-1-269475-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नहर में डूबे किसान का शव 10 किलोमीटर दूर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नहर में डूबे किसान का शव 10 किलोमीटर दूर मिला
Mon, 05 Jun 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
पिहानी। लखीमपुर खीरी जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र में नहर में डूबे किसान का शव दूसरे दिन 10 किलोमीटर दूर शारदा नहर के दत्योनापुर पुल के पास मिला।
लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना के अंतर्गत ग्राम जसमढ़ी निवासी किसान सुरेश (67) तीन जून 2023 को दिन में तीन बजे शारदा नहर में भैंसों को पानी पिला रहे थे। अचानक उनका पैर फिसला और वह नहर में डूब गए थे। काफी तलाश के बावजूद शव नहीं मिला था। रविवार की सुबह सुरेश का शव 10 किलोमीटर दूर पिहानी थाना क्षेत्र के दत्योनापुर पुल के पास से बरामद हो गया। पुत्र विक्कू ने पिहानी कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए पिता का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया है। किसान अपने पीछे पत्नी रामकली व दो पुत्रों का भरा पुरा परिवार छोड़ गया है।