फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The conference will deal with the problems

सम्मेलन से होगा समस्याओं का निपटारा

Fri, 30 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 30 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The conference will deal with the problems

8 फरवरी को जीआईसी मैदान पर होने वाले त्रिस्तरीय

विज्ञापन
पंचायजी राज सम्मेलन की तैयारियोें को जिले में बैठकों का दौर जारी है। बैठकों से लोगोें को सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की जा रही है।

गुरुवार को कु र्रिया गांव में ग्राम प्रधान बालकराम यादव ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान आदि ने भाग लिया। सम्मेलन के आयोजक/जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस सम्मेलन से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को स्वतंत्र रूप से विकास कार्य करने में जो कठिनाइयां व समस्याएं आड़े आ रही हैं, उनके निस्तारण को नेताओं को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसमें जिला पंचायत द्वारा 14 साल में किए गए विकास कार्यों की एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। कहा कि जो परिचय पत्र जारी किए गए हैं, उनको सम्मेलन से संबंधित साहित्य भी मुहैया कराया जाएगा। कहा कि सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने सहयोगियों को लेकर सम्मेलन में पहुंचे।

इससे पहले मुकेश अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस मौके पर अरुण बाजपेई, प्रशांत विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुरेश, संजीत दीक्षित, संतराम यादव, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, रामप्रकाश शुक्ला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed