फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The committee demonstrated many problems

कई समस्याओं के लिए समिति का प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
The committee demonstrated many problems

जिले के सबसे बड़ी ग्राम सभाओं में शामिल बावन की

विज्ञापन
समस्याओं को दृष्टिगत इसे नगर पंचायत कराने की मांग को लेकर आदिनाथ जानकी सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया तथा छह सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर समिति प्रभारी डा. रजनीश दीक्षित ने कहा कि बावन में किसानों को दैवी आपदा में बर्बाद हुई फसल की मुआवजा राशि का वितरण अब तक नहीं हो सका है। कहा कि ग्राम सभा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के कारण जगह-जगह गंदगी होने से तथा सफाई न होने के कारण बरसात में बीमारी होने की संभावना प्रबल हो गई है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं सड़कें जगह-जगह पर खुदी होने के कारण लोगाें का चलना और निकलना दूभर है। कहा कि सड़कें पिछले काफी समय से खुदी पड़ी हैं, जिनके खड़ंजे तक गायब हो चुके हैं। डा. रजनीश दीक्षित ने कहा कि बावन में सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए बावन नहर पुल पर पुलिस बूथ स्थापित करने की संस्तुति करने की भी मांग की गई।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। इसके बाद जिलाधिकारी रमेश मिश्र को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा बावन को नगर पंचायत घोषित कराने की संस्तुति किए जाने, बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांगे भी शामिल हैं। इस दौरान रामस्वरूप, विभीषण सिंह, गौरव अवस्थी, पुतान लाल, अनिल कुमार, कल्लू और कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed