{"_id":"48fa958ea17b59d8777f70a72d905a57","slug":"the-collision-killed-a-tractor-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती से अवैध खनन कर बालू लेकर जा रही एक तेज रफ्तार
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में
बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप
से घायल हो गए। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इनमें एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौका पाकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। इलाके के शिवापुरवा मजरा नरधिरा निवासी चंद्र कुमार उर्फ कल्लू (25) पुत्र ननकाई अपने रिश्तेदारोें पंकज (20) पुत्र रामलाल निवासी शिवापुरवा व वीपी (23) निवासी अंदा इब्राहीमपुर (पिहानी) के साथ शुक्रवार की शाम बाइक से पिहानी गए थे।
रात लगभग आठ बजे वापस होते समय शिवापुरवा गांव चंद कदम दूर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रैक्टर उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचलते हुए आगे निकल गई। ट्राली पर बालू भरी हुई थी। हादसे में चंद्र कुमार उर्फ कल्लू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पंकज व वीपी गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते हरदोई रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि हरदोई से पंकज को ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर चालक पंकज पुत्र अज्ञात निवासी इटारा कोतवाली पिहानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।