{"_id":"69482d8cc086af11480541b5","slug":"the-clerk-also-provided-audio-of-the-cdpo-all-three-were-found-guilty-hardoi-news-c-213-1-hra1001-142191-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लिपिक ने सीडीपीओ के भी ऑडियो दिए, तीनों दोषी पाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लिपिक ने सीडीपीओ के भी ऑडियो दिए, तीनों दोषी पाए गए
विज्ञापन
हरदोई। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त सुपरवाइजर के साथ लिपिक के बैड टच मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी लिपिक ने दो सीडीपीओ के साथ की गई वार्ता के अश्लील ऑडियो जांच समिति को दिए हैं। खुद को बेकसूर साबित किए जाने के लिए दिए गए ऑडियो के परीक्षण के बाद जांच समिति ने तीनों को दोषी को बताया है। जांच समिति ने रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी दी है।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त सुपरवाइजर ने परियोजना कार्यालय में संबद्ध लिपिक पर बैड टच और उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत डीएम, सीडीओ से की थी। इसी मामले में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपी लिपिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं सीडीओ ने मामले की जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव और जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता को सौंपी थी। समिति ने सुपरवाइजर के बयान के साथ ही आरोपी लिपिक के भी बयान दर्ज कर लिए हैं।
बताया गया कि सुपरवाइजर ने आरोपी लिपिक पर लगाए गए आरोपों की बयान में भी पुष्टि की है। वहीं आरोपी लिपिक ने अपने बचाव में कई तर्क दिए, साथ ही मोबाइल पर सीडीपीओ से होने वाली बातचीत के दौरान अश्लील बातों को रिकार्ड कर उनके दो ऑडियो भी दिए हैं। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी और लिपिक के मध्य महिला कर्मियों के संबंध में अश्लील वार्तालाप हो रहा है। आरोपी लिपिक कमल कुमार ने दिए ऑडियो में सीडीपीओ अनुराग कुमार और राजेंद्र कुमार सिंह से वार्तालाप होने की बात कही है। वहीं सीडीओ ने जांच रिपोर्ट के परीक्षण के साथ ही तीनों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए हैं। डीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि आख्या के परीक्षण के बाद विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।