फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The civic body initiated the cleaning of drains through sanitation workers.

Hardoi News: निकाय ने सफाई कर्मियों के माध्यम से शुरू कराई गई नालों की सफाई

Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The civic body initiated the cleaning of drains through sanitation workers.
फोटो 37: शाहजहांपुर सड़क किनारे के नाला की सफाई करते सफाई कर्मी। संवाद
हरदोई। मानसून की बरसात में पानी निकास और जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। निकाय ने ठेका सफाई कर्मियों के माध्यम से नालों की सफाई शुरू कराई है। रविवार को भी नालों की सफाई का काम कराया गया। ठेका सफाई कर्मियों ने शाहजहांपुर सड़क किनारे के नालों की सफाई से काम की शुरुआत की।
विज्ञापन




मानसून आने में अब देर नहीं है। मानसून की बरसात में शहर में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान और सुचारु पानी निकासी के लिए नाले-नालियों की साफ-सफाई पर निकाय ने ध्यान दिया है। शहर में घरों और सार्वजनिक स्थलों के पानी निकास के लिए 52 नाले-नालियां हैं। इसमें तीन बड़े नालों की कूड़ा, सिल्ट सफाई के लिए ठेका दिया गया था। 49 नाले-नालियों की सफाई का काम विभागीय सफाई कर्मियों से कराया जा रहा है। शहर में नाले-नालियों की लंबाई करीब 53 किलोमीटर है।
विज्ञापन




नाले-नालियों की साफ-सफाई की पड़ताल करते हुए खबर अमर उजाला ने तीन और चार जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसमें बड़े नालों की सफाई का दावा किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद जिम्मेदारों ने इसका संज्ञान लिया और बड़े नालों की सफाई मशीन से कराने के साथ ही अन्य नाले-नालियों की सफाई का ठेका सफाई कर्मियों के माध्यम से कराना शुरू किया। रविवार को ठेका सफाई कर्मी शिवम, अनिल कपूर, मुन्ना और गौरव आदि की टीम शाहजहांपुर सड़क किनारे के नालों की सफाई करने में जुटी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफाई कर्मियों के माध्यम से नालों के किनारे की झाड़ी और नालों की गाद को साफ कराया जा रहा है। वहीं शहर के लोगों से भी अपील है कि नाले-नालियों में पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतल आदि न डालें जिससे बरसात में पानी की निकासी सुचारु बनी रहे। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

फोटो 37: शाहजहांपुर सड़क किनारे के नाला की सफाई करते सफाई कर्मी। संवाद

फोटो 37: शाहजहांपुर सड़क किनारे के नाला की सफाई करते सफाई कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article