फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The city turned cold on Sunday 38 ATM

संडे को ठंडे पड़ गए शहर के 38 एटीएम

Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 20 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The city turned cold on Sunday 38 ATM
रेलवे स्टेशन रोड स्थित बंद आईसीआईसी व आईडीबीआई के बंद एटीएम। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। लगातार 11 दिन काम करने के बाद खुलने के बाद रविवार को बैंक बंद होते ही शहर के एटीएम ने भी दम तोड़ दिया। शहर के करीब 40 एटीएम में केवल दो ही चल पाए। इन दोनों एटीएम पर देर शाम तक लाइनें लगी रहीं। 

विज्ञापन


500, 1000 के नोट बंद होने के बाद 9 नवंबर से बैंक लगातार खुल रहे थे। इन 11 दिनों में लाखों लोगों ने जिले की सभी 260 बैंक शाखाओं पर लाखों लोगों ने लाइनें लगाकर रुपये बदले और खातों से निकाले।

विज्ञापन

 

रविवार को बैंकों में अवकाश रहा। लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम उनका साथ देेंगे लेकिन केवल एसबीआई के दो एटीएम ही चल पाए। स्टेशन रोड पर आईसीआईसीआई एवं आईडीबीआई के एटीएम, रेलवे गंज में ही बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम, रेलवे गंज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिनेमा चौराहा के पास एचडीएफसी का एटीएम, महात्मा गांधी मार्ग पर आईसीआईसीआई के एटीएम बंद मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी एटीएमों के शटर गिरे दिखे। जिन्हें देखकर लोग निराश लौटै। महात्मा गांधी मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लोगों को खुला जरुर मिला लेकिन एटीएम की स्क्रीन के पास पहुंचते ही लोगों को आउट ऑफ सर्विस देख कर निराशा ही हाथ लगी। हालांकि एसबीआई के सिर्फ दो एटीएम पूरे शहर में चलते मिले।

 

जिसमें रेलवे स्टेशन पर लगा एटीएम एवं सिनेमा चौराहा से थोड़ा आगे बढ़कर लखनऊ रोड पर एटीएम चालू हालत में मिला। जिस पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। एलडीएम नवीन कुमार ने बताया कि बैंके इस समय निर्धारित करेंसी के चलते ही एटीएम में नोट भर पा रही हैं। शेष वह बैंकों से जानकारी लेकर ही कुछ बता सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed