{"_id":"a0d71d8025e535a84d63365cb511f636","slug":"the-central-government-standing-on-the-foundation-of-lies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र सरकार झूठ की नींव पर खड़ी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र सरकार झूठ की नींव पर खड़ी’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी में आयोजित त्रि-स्तरीय पंचायत सम्मेलन में
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल ने भाजपा को झूठ की नींव पर खड़ी सरकार
बताया। कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर लोगों से वोट पाए हैं। सूखे से
प्रभावित किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं गेहूं की फसल के
लिए अभी कोई तैयारी नहीं की गई।
उन्होंने रिमोट से हरदोई को चलाने वाले नेताओं पर लगाम लगाने की बात कही। नरेश ने कहा कि पंचायत स्तर पर चुने लोगों को अधिकार मिलना चाहिए। जिसके पक्षधर पार्टी मुखिया मुलायम सिंह भी हैं। पंचायत एक्ट को मुलायम सिंह की सरकार में ही लागू किया गया।
नेता जी ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि जब तक वह हैं, किसी चुने हुए पंचायत प्रतिनिधि का अधिकार नहीं छीनेगा। प्रधानमंत्री ने चुनाव में तमाम वादे किए, कालाधन लाकर 25 लाख रुपये सभी के खाते में देने का वादा किया, पर किसान के लेवी का चावल लेना बंद कर दिया।
700 व 800 रुपये में धान खरीद दिया और गेहूं की फसल के लिए कोई तैयारी नहीं की। भाजपा किसान और नौजवान को खत्म करना चाहती है। सपा मुखिया से कहा कि कुछ नेता हरदोई व उत्तर प्रदेश को रिमोट पर बैठ कर चला रहे हैं, जिस पर लगाम लगाना होगा।
कहा कि आज के सम्मेलन में बसपा के कई लोग शामिल हो रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने भी वादे किए, उनकोे पूरा किया। प्रदेश में तीन वर्षोें में जितना कार्य हुआ, उतना कभी नहीं हुआ।
जिले की खराब सड़कों को लेकर उन्होंने पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन भी दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन दिया। विधायक बाबू खां, राजेश्वरी देवी, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, सुभाष पाल ने भी जनसभा को संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, रामप्रकाश शुक्ला, पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, जिला महासचिव वीरे यादव, संजय क श्यप, दीपक मिश्रा, प्रहलाद मिश्र, पूर्व चेयरमैन सांडी दिनेश चंद्र गुप्ता, अमित त्रिवेदी रानू, प्रियम मिश्र, मुकुल सिंह आशा, वीर पाल सिंह, अनिल सिंह वीरू, सूरज वर्मा आदि मौजूद थे।