फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The bus fell into the ditch woman crush

महिला को कुचलने के बाद बस खाई में गिरी

Tue, 01 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 01 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The bus fell into the ditch woman crush

पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पिहानी-सल्लिया रोड पर वाजिदनगर के पास महिला को कुचलते हुए बस खाई में जा गिरी। एक दूसरी घटना में रैंगाई के पास तेज रफ्तार बस पेड़ से जा भिड़ी। दोनों हादसों में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। कोतवाल परशुराम सिंह ने भीड़ को हटाकर रास्ता खुलवाया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। एक के बाद दो हादसे होने से पुलिस-स्वास्थ्य महकमे के हाथ-पांव फूल गए। दोनों हादसे चार किमी के फासले पर हुए।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पिहानी से सल्लिया जा रही यात्री बस विपरीत दिशा से पैदल आ रही एक महिला को कुचलते हुए खाई में घुस गई। इससे महिला कुल्हौरा निवासी राजरानी (48) पत्नी राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार नेदुरा के नफीस, खातून, लोहानी (पिहानी) से सभासद चांद मियां, रोलाखेड़ा की यशोदा, झाबरपुरवा निवासी कटोरी, हरिहरपुर के लवी कुमार, जरौना की कलावती, मिश्रीपुरवा की कलावती, प्रताप समेत दर्जन से भर से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां व पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। कोतवाल परशुराम सिंह ने भीड़ हटवाकर ट्रैफिक सुचारु किया।
विज्ञापन


वहीं, सल्लिया से पिहानी आ रही बस रैंगाई के पास पेड़ से जा भिड़ी। बस में सवार प्राथमिक विद्यालय बद्दापुर में तैनात टीचर पूजा मिश्रा (27), मोहम्मदी निवासी बालकराम (50), सेहरामऊ की रीता पत्नी गजराज, बनकातारा निवासी पुष्पा पुत्री राजेश, कुतुबुद्दीनपुर (पसिगवां) की यशोदा पुत्री छोटेलाल और उसी के परिवार की प्रीती देवी पुत्री रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस-पब्लिक की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया है। दोनों हादसों के बाद मौके पर भीड़ जमा हो जाने से यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed