फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The body of the son of former Priest found in sugarcane field

पूर्व प्रधान के पुत्र का शव गन्ने के खेत में मिला

Sat, 24 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of the son of former Priest found in sugarcane field
संजीव शुक्ला फाइल फोटो - फोटो : amarujala

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान के पुत्र का शव शनिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। वह गुरुवार से लातपा था। काफी खोजबीन के  बाद भी उसका सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के कर्तियापुर के मजरा दयालपुर निवासी संजीव शुक्ला (40) पुत्र शिवकरन नाथ शुक्ला उर्फ मुल्ला पूर्व प्रधान गुरुवार को घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को फिक्र हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह गांव के बाहर पूर्व प्रधान के गन्ने के खेतों की तरफ शौच को गए ग्रामीणों को दुर्गंध आई।
विज्ञापन


इस पर अंदर जाकर देखा तो संजीव का शव पड़ा था। हादसे की जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का चेहरा नीला था। इससे जहर से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी खड़ी थी। एसओ जावेद अहमद ने बताया की अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed