{"_id":"688e46237e636d26c605b6d8","slug":"the-body-of-an-alcohol-addicted-youth-was-found-lying-in-a-well-hardoi-news-c-213-1-hra1006-135246-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब के आदी युवक का शव कुएं में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब के आदी युवक का शव कुएं में पड़ा मिला
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा में शनिवार सुबह युवक का शव कुएं में पड़ा मिला। युवक शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में शराब के नशे में कुएं में गिर जाने की आशंका जताई गई है।
मुन्नूखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार (42) खेती करते थे। उनका आम का बाग गांव से कुछ दूरी पर है। जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह शराब के आदी थे। शुक्रवार दोपहर जितेंद्र बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं आए तो उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह धर्मेंद्र बाग की ओर गया। यहां उसने कुएं में झांका तो जितेंद्र का शव पड़ा दिखा। पुलिस को सूचना दी गई। भाई ने बताया कि जितेंद्र की शादी 2008 में हुई थी। एक साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। कोई संतान नहीं है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की है। मृतक शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।