{"_id":"a8d47f6844bbce2597335c90514603f4","slug":"the-atm-at-the-post-office-savings-account-and-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग के बचत खाता पर एटीएम और एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग के बचत खाता पर एटीएम और एसएमएस
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के बचत खाता धारकों के लिए खबर अच्छी है। विभाग की बहुप्रतीक्षित एटीएम और एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू हो गई है। डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने सेवाओं की शुरूआत की। अपने कार्यालय परिसर से सेवाओं की शुरूआत करते हुए उन्होंने बताया कि एटीएम सेवाएं फिलहाल देश भर में डाकघरों में स्थापित एटीएम केंद्रों से मिलेगी मगर कुछ समय बाद एसबीआई के एटीएम से भी सेवाएं मिलेगी इसको लेकर करार होने को है।
डाक अधीक्षक ने बताया कि शहर स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम केंद्र बनकर तैयार हो रहा है। मार्च तक इसे शुरू कर दिया जिसके बाद स्थानीय स्तर पर एटीएम सेवाएं मिलेगी मगर लोगों की मांग पर आज से एटीएम सेवाएं शुरू कर दी गई ताकि जो लोग लखनऊ, कानपुर, बरेली आदि शहरों में आते जाते है वे वहां पर डाकघरों में लगे एटीएम केंद्रों से एटीएम का आवश्यकतानुसार प्रयोग कर सके ।
उन्होंने बताया कि हरदोई शहर में एटीएम केंद्र चालू करने के बाद संडीला में एटीएम केंद्र लगाया जाएगा और इस बीच एसबीआई से एटीएम शेयरिंग का करार होने की उम्मींद है जिसके बाद एटीएम सेवा का दायरा बढ़ जाएगा और लोगों को काफी सुविधा होगी। एचपीएम एनसी अग्रवाल ने कहा कि बचत खाता में जमा निकासी के लिए एसएमएस अलर्ट सेवा शुरू हो गई है। बचत खाताधारक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा ले ताकि उनके खाते में ट्रांजेक्शन होने पर मैसेज मिल सकेगा।