{"_id":"8feb9fbb89266bb6f8a7e5ac717939f1","slug":"the-action-does-not-stop-doctors-in-hospitals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में डाक्टर न रुके तो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में डाक्टर न रुके तो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में डीएम
विज्ञापन
रमेश मिश्र ने कहा कि नसबंदी कैंपों में चिकित्सकों के विलंब से पहुंचने
की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसमें वह सुधार लाएं, नहीं तो विलंब से
पहुंचने वालों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने संस्थागत प्रसव की खराब की प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर शत प्रतिशत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए। कलक्ट्रेट मेें हुई बैठक में कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों मेेें डाक्टर मौजूद रहे और जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें।
मरीजों को सही से देखे और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। कहा कि पीएचसी व सीएचसी पर न रुकने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई की संस्तुति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने 108 एंबुलेंस प्रभारी रविंद्र कुमार को निर्देश दिए कि सभी एंबुलेेंस संचालकों के नाम व मोबाइल नंबर एंबुलेंस संख्या के साथ मुहैया कराएं।
हेल्थ मैनेजमेंट इनफारमेेेंशन सेंटर की त्रुटिपूर्ण फीडिंग पाये जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि संबंधित एमओआईसी व एआरओ पर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के एआरओ एके श्रीवास्तव द्वारा एचएमआईएस फीडिंग में सहयोग न देने की बात सामने आने पर डीएम ने एआरओ का वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए।
उन्होंने सभी रिपोर्टों को सही ढंग से चेक कर तीन मार्च तक एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डा. आरके मिश्रा, डा. रंजना श्रीवास्तव, अपर मुुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अश्चनी कुमार, डा. समरूल हसन, डा. अंबुज सिंह, डा. एससी प्रसाद आदि मौजूद थे।