{"_id":"05de3918af2883c378aa557614985426","slug":"the-accident-left-mughalsarai-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से बची मुगलसराय एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से बची मुगलसराय एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से चलकर बरेली जाने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ से ट्रेन को पटरी से उतरने से रोक लिया।
मुगलसराय एक्सप्रेस संडीला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 8:15 बजे पहुंची। दो मिनट के स्टापेज के बाद उसे आगे जाने के लिये सिगनल दिया गया। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तभी ड्राइवर ने देखा कि लाइन का ट्रैक पैड सही नही बना है। उसने ट्रेन सिगनल के पास ही ट्रेन रोक दी और वाकीटाकी से रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। ट्रेन के अचानक रुकते ही यात्रियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लगभग 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
केबिन मैन द्वारा सही लाइन बनाए जाने पर ट्रेन रवाना हुई। तकनीकी अधिकारियों के मुताबिक चालक ट्रेन को न रोक देेता तो रेलवे लाइन के पैड को पार करते ही ट्रेन पटरी से उतर जाती। बड़ा हादसा हो जाता। इस बारे में स्टेशन मास्टर रामजी राम ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नही हुई। चालक ने लगभग 10 मिनट तक ट्रेन को सिगनल के पास ही रोके रखा था।