{"_id":"57fd30584f1c1bd87528e9ef","slug":"the-2017-elections-the-commission-shall-live-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में विधानसभा चुनाव 2017 को लाइव देखेगा आयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में विधानसभा चुनाव 2017 को लाइव देखेगा आयोग
अमर उजाला/हरदोई
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आॅन लाइन शॉपिंग युवाओं की पसंद
- फोटो : demo pic
इस बार न सिर्फ विधानसभा चुनाव की तैयारियां हाईटेक हैं बल्कि चुनाव को भी हाईटेक करने की पूरी तैयारियां चल रही हैं। आयोग ने भी जिले के कम से कम 10 फीसदी मतदेय क्षेत्रों के मतदान को आनलाइन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इन बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्थाएं होगी।
आयोग के फरमान को जिले में यदि अमली जामा पहनाया गया तो विधानसभा चुनाव में करीब 300 बूथों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से आयोग के साथ साथ आम जनता भी लाइव मतदान देख सकेंगे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश भेजकर बताया कि विधानसभा चुनाव में जिले में जितने भी मतदेय स्थल हो उनका कम से कम 10 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग का इस्तेमाल मतदान के दिन अवश्य किया जाए।
उन्होेंने भेजे पत्र में कहा कि यह संख्या कम से कम है जिले में संसाधनों के चलते यह संख्या जिला प्रशासन जितना अधिक बढ़ा सकता है उतना अच्छा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में जो भी प्रशासन वेबकास्टिंग के लिए बूथ तैयार करेंगे उनकी सूची तत्काल आयोग को भेजें। इसके बाद निर्वाचन से संबंधित अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।