{"_id":"61b4eabf153e1a503027a1e1","slug":"terrorist-comes-lucknow-by-airoplane-in-sapa-government-hardoi-news-knp6690266149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में हवाईजहाज से लखनऊ आते थे दंगाई : नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में हवाईजहाज से लखनऊ आते थे दंगाई : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, मंच पर मौजूद जेपी अवस्थी, मुकेश अग्रव?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार में दंगे के आरोपियों को हवाईजहाज से लखनऊ लाकर मुलायम सिंह यादव से मिलाया जाता था। इसके बाद उन पर कार्रवाई न किए जाने का फरमान जारी होता था। लेकिन योगी सरकार में जो गलत करेगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम से हिंदू और हिंदुस्तान सुरक्षित है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब पूरा देश जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक मना रहा था तो प्रियंका वाड्रा गोवा में नाच रहीं थीं।
शनिवार को शहर के एक बरातघर में आयोजित सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि नेपाल कभी हिंदू राष्ट्र था, लेकिन अब नहीं रहा। बांग्लादेश और पाकिस्तान का उदाहरण देकर कहा कि जिन देशों में भी हिंदू हैं, वहां उनकी संख्या कम होती जा रही है। ब्राह्मणों और वैश्यों में समाज को दिशा देने की ताकत होती है।
ब्राह्मण अगर धर्म की नींव हैं तो वैश्य उसकी दीवार हैं। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट रहने का है। छुट्टा मवेशियों से समस्या है, लेकिन गाय को काटने का कलंक नहीं ले सकते। विधानसभा उपाध्यक्ष और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आगरा देखा, मकबरे बनवाए, लेकिन अयोध्या की तरफ नहीं देखा।
विज्ञापन
हमेशा ही विधानसभा चुनाव की शुरुआत करने से पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में ब्राह्मणों से आशीर्वाद मिलता है और इस बार भी इसकी जरूरत है। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवतार शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, माधौगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्रा, जेपी अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने किया।
मुकेश के चुनाव लड़ने की चर्चा खारिज
पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया पर नरेश अग्रवाल के छोटे भाई और लगभग दो दशक तक परोक्ष-अपरोक्ष रूप से जिला पंचायत की कमान संभाल चुके मुकेश अग्रवाल के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थी। मुकेश अग्रवाल पिछले कुछ दिनों में शाहाबाद में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए तो इन चर्चाओं को और बल मिला। लेकिन शनिवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने एक लाइन में इसका जवाब दे दिया। मंच से मुकेश की मौजूदगी में नरेश ने कहा कि मुकेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
दर्द हमने दिए तो दवा भी देंगे
नरेश ने कहा कि जेल में बंद रामपुर के एक नेता से हमारे रिश्ते जगजाहिर हैं। सपा की सरकार थी तो हमारे विरोधी कुछ विधायक और नेता रोज रामपुर के चक्कर लगाते थे और फोटो सोशल मीडिया पर डालते थे। पर ऐसे लोगों को राहत नहीं मिली। इसके आधे चक्कर भी हमारे लगाए होते तो राहत मिल जाती। कहा कि दर्द हमने दिए तो दवा भी हम देंगे। कई मर्ज ऐसे हैं जिनका इलाज विदेश में भी नहीं होता।