{"_id":"685ae0bd9c44e7f4250f6ef1","slug":"temporary-gaushala-will-be-renovated-agreement-on-placing-dustbins-in-three-wards-hardoi-news-c-213-1-hra1001-133340-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अस्थायी गोशाला का कराया जाएगा जीर्णोद्धार, तीन वार्डाें में कूड़ादान रखने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अस्थायी गोशाला का कराया जाएगा जीर्णोद्धार, तीन वार्डाें में कूड़ादान रखने पर सहमति
विज्ञापन
पाली। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में अस्थायी गोशाला के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण और तीन वार्डों में कूड़ादान रखवाए जाने पर सहमति बनी। चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें मई माह के आय-व्यय को पेश किया गया। इसमें आय के सापेक्ष व्यय कम रहा।
सभागार में हुई बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। बताया कि मई माह में 45 लाख 53 हजार, 142 रुपये की आमदनी हुई है, जबकि 34 लाख, 68 हजार, 181 रुपये व्यय हुआ। अस्थायी गोशाला के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित किया। स्वच्छ भारत मिशन में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुलह सराय, बेनीगंज और रामनगर वार्ड में प्रथम चरण में हरे व नीले प्लास्टिक कूड़ेदान रखवाए जाने के भी प्रस्ताव पर सभासदों ने मंजूरी दी। स्वच्छता प्रेरक बदलने और जीआईएस सर्वे का प्रस्ताव भी पारित हुआ। यूजर चार्जेज का प्रस्ताव अगली बोर्ड बैठक में रखे जाने का सदस्यों ने निर्णय लिया।
चेयरमैन ने कहा कि नगर में हो रहे तेजी से विकास कार्य कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे। वह लोग अवरोध पैदा कर रहे हैं। उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में सभासद दिलीप दीक्षित, इस्लाम खान, बृजेश कुशवाहा, राजन शुक्ला, राकेश कुमार, राजेश, रश्मि सिंह, शबाब बेगम, रामदेवी, रहनुमा, रीतू गुप्ता, संगीता देवी और पर वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित व गणेश, श्यामजी, अमित, गुलजार आदि मौजूद रहे।