फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tempo kicked bump in the tractor trolley, nine injured

ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टेंपो में टक्कर, नौ जख्मी

Sat, 04 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 04 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tempo kicked bump in the tractor trolley, nine injured
ACCIDENT - फोटो : प्रतीकात्मक

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र गोपामऊ रोड पर शनिवार रात करीब नौ बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार नौ लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पिहानी में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन गंभीर रूप से जख्मी है। जिसमें एक युवक की रविवार को बारात जानी है।  

विज्ञापन


पिहानी कोतवाली क्षेत्र के तंडोना गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू (28) पुत्र रमेश सिंह की रविवार को बारात जानी है। दीपू परिवार के लोगों के साथ शनिवार को शादी की खरीदारी करने पिहानी आया था। रात करीब नौ बजे सभी लोग टेंपो से गांव लौट रहे थे। पिहानी- गोपामऊ रोड पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में टेंपो में सवार दीपू के अलावा अनुज (25) पुत्र कप्तान सिंह, उसका भाई राकेश सिंह (23), सूरज (27) पुत्र राजेश सिंह, उसका भाई सौरव (24), अभिषेक (25) पुत्र राकेश, पिंटू सिंह(26) पुत्र सुखपाल सिंह, रिश्तेदार सचिन सिंह (27) पुत्र  राजभान सिंह निवासी बरहास (माधौगंज) और प्रहलाद पांडेय (30) पुत्र लल्ला पांडेय निवासी बनारस घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर सभी को सीएचसी पहुंचाया। दीपू, अभिषेक और प्रहलाद को ज्यादा चोटें आईं हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed