फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Temperatures in January are like March, affecting crops

Hardoi News: जनवरी में हो रहा मार्च जैसा तापमान, फसलों पर असर

Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 25 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Temperatures in January are like March, affecting crops
फोटो-05- सरकुलर रोड पर रिक्शे पर जाते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन

- दिन में चटख धूप और रात में सर्द हो रहे मौसम से बढ़ीं बीमारियां
- 24 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 16 इस बार 23.5 डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनवरी माह में ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मार्च जैसा तापमान होने से दिन में गर्मी का अहसास हाे रहा है लेकिन रातें अभी सर्द बनी हुई हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, फसलों पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। 24 जनवरी 2024 काे अधिकतम तापमान 16 था और न्यूनतम तापमान 06 था। जबकि इस बार अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बार सर्दी का मौसम अलग ही तेवर दिखा रहा है। दिसंबर पूरा बीतने तक सर्दी नहीं हुई और आखिरी के दो दिन ठंड के बाद जनवरी के शुरू के दिनों को छोड़ मौसम में उतार चढ़ाव बना रहा। जबकि 17 जनवरी के बाद से मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और दिन में चटख धूप की वजह से गर्मी का अहसास होने लगा।
विज्ञापन

दिन में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री तक काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जबकि पिछ़ले वर्ष इन दिनों अधिक नहीं था। मौसमी परिवर्तन की वजह से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है फसलों पर असर पड़ रहा है। जानकार लोग बताते हैं कि अभी से ही गर्मी होने से गेहूं समय से पहले पक सकता है इससे वह मोटा नहीं होगा और किसानों की आय पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


23.5 डिग्री अधिकतम तापमान
मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में काफी बदलाव हुआ है। सुबह के समय आर्द्रता 81 प्रतिशत और शाम को 47 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाएं 6 किमी प्रति घंटा की दर से चली और मौसम साफ होने से कोहरा बिलकुल भी नहीं रहा।

मौसम का पिछले साल से तुलनात्मक आंकड़ा
दिनांक अधिकतम-न्यूनतम 2024--- 2025
17 जनवरी 11 - 07 22.06-08.5
18 जनवरी 12 - 08 22-10
19 जनवरी 12 - 08.5 22 -10.5
20 जनवरी 12 - 08 25 -13
21 जनवरी 11 - 05 26 -12.5
22 जनवरी 15 - 09 25 -12
23 जनवरी 16 - 08 22-11.5
24 जनवरी 16 - 06 23.5-11:5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed