फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teenager killed by trap, broke door and removed body

Hardoi News: किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Mon, 30 Mar 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed by trap, broke door and removed body
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव में किशोरी ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव निकाला। किशोरी के माता पिता की मौत हो चुकी है। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

ढोलिया निवासी अनामिका (17) मलिहामऊ एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। भाई राहुल ने बताया कि माता पिता की मौत होने के बाद बड़ी बहन की भी शादी हो गई थी। राहुल ही बहन की पढ़ाई लिखाई और परवरिश का ध्यान रखता था। बताया कि सोमवार दोपहर घर पहुंचने पर दरवाजा बंद मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। इस दौरान अनामिका का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed