{"_id":"b2d4df858af42bc490da36a9cfa4f370","slug":"teenager-injured-were-admitted-to-the-instructions-of-the-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को एसपी के निर्देश पर कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को एसपी के निर्देश पर कराया भर्ती
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कछौना पुलिस से आहत किशोरी एसपी कार्यालय में बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस्माइल नगर निवासी शफीकुर्रनिशां (15) पुत्री रफीक मंगलवार को अपनी मां
शमशुल निशा के साथ एसपी कार्यालय फरियाद सुनाने पहुंची। जहां पर वह बेहोश
हो गई।
एसपी उमेश सिंह के निर्देश पर उसे पुलिस गाड़ी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शमशुल ने बताया कि 19 सितंबर को उनकी बकरी गांव के एक व्यक्ति के खेत में चली गई थी। जिस पर उसने और उसके पुत्र ने उसकी पुत्री को बहुत पीटा था। जिस पर उसने थाने पर सूचना दी और स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय परीक्षण भी कराया।
पर आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर वह अपनी पुत्री को लेकर एसपी से मिलने आई थी। बताया कि वहीं पर उसकी पुत्री की हालत बिगड़ गई। उसने बताया कि पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।