{"_id":"6aa6dbea47f16dc3200e6f4c","slug":"teenager-drowns-while-bathing-in-a-drain-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-156619-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नाले में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नाले में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत
विज्ञापन
फोटो-36-नैमी। फाइल फोट
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई और लखीमपुर खीरी की सीमा स्थित नाले में रविवार सुबह नहाने गए किशोर की डूबकर मौत हो गई। उसका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिला। घटना से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
धामापुर निवासी बीरू का पुत्र नैमी (13) रविवार सुबह गांव निवासी अंकुर व अन्य दोस्तों के साथ गांव के उत्तर स्थित नाले में नहाने गया था। इन दिनों नाले में पानी बहुत ज्यादा है। बीरू ने बताया कि नहाने के दौरान नैमी पानी में डूबने लगा। यह देखकर अंकुर व अन्य साथी नाले से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने नाले में कूदकर नैमी को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी पर परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक नाले में नैमी की तलाश का अभियान चला।
इस दौरान घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर बरवर रोड स्थित छोहा पुलिया के पास नैमी का शव बरामद हो गया। नैमी उच्च प्राथमिक विद्यालय पसिगवां में कक्षा 8 का छात्र था। मृतक के परिवार में माता-पिता और एक बहन है। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि डूबने से किशोर की मौत हुई है।