{"_id":"5738c9624f1c1b202bac72df","slug":"teenager-drowned-in-the-river-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा नदी में डूबकर किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 16 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के कस्बा रायटोला में ननिहाल आया किशोर नहाते समय गर्रा नदी में डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुराग (15) पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी किदवई नगर माधौगंज शनिवार को नाना चेतराम के यहां आया था।
विज्ञापन
उसक ी मां राजेश्वरी के मुताबिक उसके गाल पर कुछ दाग उभर आए थे। जिसका इलाज कराने के लिए वह नाना के यहां आया था। रविवार को सुबह पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ गर्रा नदी में नहाने के लिए गया था। वहां पैर फिसलने से डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पानी से बाहर निकाला। सांडी सीएचसी में कोई डाक्टर न होने के कारण परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर फूलमती विद्यामंदिर माधौगंज में कक्षा पांच का छात्र था। दो भाइयों में बड़ा और तीन बहने हैं।
विज्ञापन