{"_id":"5fda41fd8ebc3e3c82243b4c","slug":"teenager-boy-suicide-hardoi-news-knp6003155177","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
कछौना। घर से खेत जाने की बात कहकर निकले किशोर ने गांव के बाहर बाग में पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मजरा दीननगर निवासी मोनू (17) पुत्र शेरबहादुर का शव बुधवार दोपहर गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने किशोर का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। मोनू की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे।
पिता शेरबहादुर ने बताया कि मोनू दो भाइयों में छोटा था। वह दोपहर में खेत जाने की बात कहकर निकला था। बताया कि मोनू का किसी से विवाद नहीं था। उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में भी कुछ भी पता नहीं है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।