{"_id":"d709e67ea4ada70eb0f792c35124fb8f","slug":"teen-landed-into-the-well-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में उतरे किशोर की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में उतरे किशोर की हालत बिगड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 10 May 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में पड़ी लावारिस बाइक निकालने उतारे गए किशोर की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौढ़ा में दो लावारिस बाइक कुएं में पड़े होने की जानकारी मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक निकालने को गांव निवासी धनीराम (16) पुत्र हरिबक्श कश्यप को कुएं में उतार दिया। कुएं में बाइक को रस्सी से बांधते समय उसकी हालत बिगड़ गई।
उसे आनन-फानन में बाहर निकाला गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसआई किरन सिंह का कहना है कि किशोर स्वयं कुएं में उतरा था, जबकि उसकी मां ने पुलिस पर कुएं में उतारने का आरोप लगाया है।