{"_id":"583888144f1c1bcc6713b2db","slug":"teen-killed-by-the-collision-of-the-container","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मर्चरी के बाहर रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर गुुरुवार देर रात बाइक सवार किशोर व युवक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर क ी मौत हो गई और युवक घायल हो गया। सिर में गंभीर चोटें आने से किशोर की मौत हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र के बम्हना खेड़ा गांव निवासी छोटे का पुत्र धनीराम (15) गुरुवार को एक गेस्टहाउस में वेटर क ा काम करने गया था। रात में करीब एक बजे साथी नरेंद्र (22) निवासी चिरौली देहात कोतवाली के साथ बाइक पर उसके घर जा रहा था। शहर के हरदोई-लखनऊ रोड पर मोहल्ला बहरा सौदागर के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
जिसमें बाइक पर पीछे बैठे धनीराम के सिर में गंभीर चोर्टें आइं, जबकि नरेंद्र के दोनों हाथ टूट गए। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे क ी सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। धनीराम तीन भाइयों में बड़ा था, और शादी आदि कार्यक्रमों में वेटर का काम करता था।