Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher's service terminated for not having BTC certificate

Hardoi News: बीटीसी उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र न होने पर शिक्षक की सेवा समाप्त

Wed, 24 Sep 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher's service terminated for not having BTC certificate
हरदोई। बीटीसी उत्तीर्ण का प्रमाण पत्र न होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने एक सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त कर दी। उन्होंने करीब पांच साल तक सहायक अध्यापक के पद पर रहते हुए लिए गए वेतन-भत्ता की वसूली के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि सुरसा के प्राथमिक विद्यालय मन्नापुरवा के सहायक अध्यापक अविनाश मिश्रा ने साल 2019 का बीटीसी प्रशिक्षण योग्यता प्रमाण पत्र दिया है। इसके संबंध में सुरसा के खंड शिक्षा अधिकारी ने भी दी रिपोर्ट में कहा कि सात अगस्त 2019 का बीटीसी प्रमाण पत्र लगाया है। बताया कि सहायक अध्यापक अविनाश मिश्रा का नियुक्ति आदेश दिनांक 15 अक्तूबर 2020 को निरस्त कर दिया गया है। सहायक अध्यापक अविनाश मिश्रा की सेवा समाप्त करते हुए वेतन-भत्तों की भी वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि साल 2020 में 69000 सहायक अध्यापक पर भर्ती हुई थी। इसमें दिसंबर 2018 तक बीटीसी परीक्षा अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मौका मिला था। उन अभ्यर्थियों को बैक पेपर से बीटीसी उत्तीर्ण कर जानकारी और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था दी गई थी। बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बीटीसी अनुत्तीर्ण चयनित अभ्यर्थियों से बीटीसी प्रमाण पत्र लिए जाने के भी आदेश दिए हैं। इसी क्रम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed