फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers, farmers and lawyers honored

Hardoi News: शिक्षक, किसान और अधिवक्ताओं को किया सम्मानित किया

Thu, 14 Sep 2023 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers, farmers and lawyers honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नगर के स्थानीय नहर विभाग डाक बंगले में रालोद की ओर से इंडिया गठबंधन के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षक, किसान, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने एक मंच पर साथ आने की सभी को बधाई दी। सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने ने कहा कि सत्ता की तानाशाही पर प्रहार किया। सपा नेता प्रहलाद मिश्रा, अनिल सिंह वीरू ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव,डॉ. मीना वर्मा ने जनपद में विपक्षी इंडिया गठबंधन को एक साथ एक मंच पर आने के लिए बधाई दी।रालोद राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने कहा कि जनता इस झूठी सरकार के खोखले दावों को भलीभांति जान चुकी है, जनता पहले ही बदलाव का जनादेश दे चुकी है, किंतु सरकारी मशीनरी के बल पर जनता के जनादेश को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह व अन्य नेताओं ने शिक्षक, किसान और अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। रालोद जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष इस्माइल खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जावेद खान, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि कुमार राठौर, उमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed