फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teacher,hardoi news,honer,teachers day

जीवन ईश्वर देता पर जीने योग्य बनाता है शिक्षक: प्रेमावती

Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
teacher,hardoi news,honer,teachers day
फोटो-2-गांधी भवन में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत गीत गातीं श्री वेणी माधव इंटर ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। मनुष्य को जीवन अगर ईश्वर देता है तो उसे तराश कर और उसमें ज्ञान और संस्कार डालकर जीने योग्य शिक्षक ही बनाता है। इसलिए जीवन में गुरु की महत्ता सबसे अधिक है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कही। वे बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांधी भवन में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि आधुनिक परिवेश में बच्चों के भविष्य निर्माण में जहां अधिक जतन करने पड़ रहे हैं, वहीं पढ़ने और पढ़ाने के बदले तौर तरीकों में नवाचार का भी प्रवेश हुआ है। इससे शिक्षकों के दायित्व भी बढ़े हैं। हर्ष की बात है कि जिले के शिक्षकों ने दायित्वों को तो पूरा ही किया, बल्कि अपने हुनर से जिले को प्रदेश और देश तक में गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

शाहाबाद भाजपा विधायक राजनी तिवारी, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, एमएलसी अवनीश सिंह, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। राज्य पुरस्कार के लिए चयनित मल्लावां के तेंदुआ के प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह को शासन स्तर से प्राप्त शाल व साफा पहनाकर जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद माध्यमिक व बेसिक के 75-75 शिक्षकों को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन बीईओ डॉ. सत्यप्रकाश ने गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पीके वर्मा, डीआईओएस वीके दुबे, बीएसए वीपी सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बेसिक में ये शिक्षक हुए सम्मानित
बेसिक शिक्षा विभाग ने 75 के स्थान पर 78 शिक्षकों की सूची बना डाली। हालांकि शनिवार देर शाम तक सूची में काफी फेरबदल हुए। सम्मानित किए गए शिक्षकों में निगम वर्मा, आशुतोष कुमार, मंजुला वर्मा, राम सिंह चौहान, अंजू सिंह, शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, सोनम गुप्ता, विवेक कुमार सेंगर, मुकेश कुमार, कुलदीप मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, अविनाश द्विवेदी, आशीष कुमार शुक्ल, बृजभान सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक में ये शिक्षक हुए सम्मानित
डीआईओएस कार्यालय द्वारा सम्मानित किए गए माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की सूची में प्रवक्ता सुधाकर वाजपेयी, वीरेंद्र कुमार, राजीव मिश्रा, रमेश चंद्र वर्मा, शालिनी शर्मा, शालिनी शर्मा, जयति राजपूत, नइमुस्सहर सिद्दीकी, अवधेश त्रिपाठी, अनिल यादव, राजेश्वरी देवी, कौशल किशोर, आरके राव सहित 75 प्रवक्ताओं व सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
रात तक बदली सूची, बजते रहे मोबाइल
शनिवार देर शाम तक माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची को पूर्ण रूप से सार्वजनिक नहीं कर पाए। कइयों को दोपहर में रविवार को सम्मानित होने की सूचना दी गई तो शाम को मना कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो अधिकारियों के पास रात तक फोन घनघनाते रहे, जिससे सूची बनती और बिगड़ती रही।

बोले जिला विद्यालय निरीक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग की सूची पर भी सवाल उठते रहे। हालांकि उधर से किसी तरह की सफाई नहीं दी गई। इधर डीआईओएस वीके दुबे ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा प्रेषित की गई सूची की बाबत बताया कि उनकी सूची में 60 शिक्षक एवं 15 शिक्षिकाएं सम्मानित की गईं हैं। शिक्षकों के चयन के लिए एक चयन समिति बनी थी, उन्हीं के द्वारा चयन किया गया।

फोटो-3-गांधी भवन सभागार में सम्मानित किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमाव?

फोटो-3-गांधी भवन सभागार में सम्मानित किए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमाव?- फोटो : HARDOI

फोटो-4-गांधी भवन सभागार में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं। संवाद

फोटो-4-गांधी भवन सभागार में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed