फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tapbaj Champat took the girl's chain and coil

Hardoi News: छात्रा की चेन और कुंडल लेकर टप्पेबाज चंपत

Tue, 06 Jun 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tapbaj Champat took the girl's chain and coil
हरदोई। शहर में दो टप्पेबाजों ने छात्रा को चंगुल में फंसाकर आवास विकास कॉलोनी के पास सोने की चेन और कुंडल उतरा लिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के कोयल बाग कॉलोनी निवासी देवराज जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं। पुत्री काजल वर्मा आईटीआई में पढ़ाई करती हैं। सोमवार को पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी बीच रास्ते में सिनेमा चौराहे के निकट दो टप्पेबाज मिले। उन्होंने पहले तो आरके मेडिकल स्टोर का पता पूछा तो छात्रा ने जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद दोनों ने थैला पकड़ने के लिए कहा जैसे ही काजल ने थैला पकड़ लिया उसके बाद उसे मुट्ठी बांधने की बात कही।
विज्ञापन

छात्रा ने मुट्ठी बांधी तो दूसरे ने कुछ उसकी मुट्ठी में फूंक डाल दी। इसके बाद छात्रा को धीरे-धीरे आवास विकास कॉलोनी की तरफ लेकर चले। इसी दौरान धीरे-धीरे काजल वर्मा से गले में पड़ी सोने की चैन व कानों के कुंडल निकलवाकर ले लिए और फिर वहां से दोनों रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पहचान के लिए खंगाले के सीसीटीवी कैमरे
पुलिस को जैसे ही टप्पेबाजी की वारदात की सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंचकर आरके मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। साथ ही परिजनों को लेकर पुलिस उन सभी स्थानों पर पहुंची जहां तक था। उस छात्रा को लेकर गए थे और उन्हीं ठाकुर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed